प्रकाशित: 26 अप्रैल 2025 | स्थान: बिछिया, मंडला, मध्यप्रदेश
मंडला जिले के बिछिया ब्लॉक में बामसेफ राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा की एक महत्वपूर्ण ब्लॉक स्तरीय बैठक 26 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और विश्वासी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना और ब्लॉक स्तर पर नई कमेटी का गठन करना था।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया:
- पा. राजेश वल्को, राष्ट्रीय व्यवस्थापक सचिव, राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा, नई दिल्ली
- एवेंज. शक्ति सिंह परते, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा, नई दिल्ली
- पा. पलके पूसाम, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा, मध्यप्रदेश
- पा. सुरेंद्र मरावी, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा, मंडला
- फादर मुन्ना गेडाम, जिला संयोजक, राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा, मंडला
इसके अलावा, बिछिया ब्लॉक के वरिष्ठ पासवानों जैसे पा. राजू सिंह धुर्वे, पा. सुंदर लाल कुम्हरे, पा. रामसिंह सैयाम, पा. टीकाराम मरावी, पा. प्रमोद मरकाम, और पा. आनंद पूसाम सहित 50-60 कार्यकर्ता और विश्वासियों ने सक्रिय भागीदारी की।
संगठन विस्तार और कमेटी गठन
बैठक में बामसेफ और राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और सामाजिक प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन के विस्तार के सभी पहलुओं पर विचार-मंथन के बाद ब्लॉक बिछिया के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। हलाकि यह कमेटी को तत्कालीन व्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है इसीलिए इसका कार्यकाल सिर्फ तीन महीनों के लिए है | तीन महीने बाद इसे संशोधन कर पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया है | नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों के नाम और पद निम्नलिखित हैं:
- ब्लॉक अध्यक्ष: पा. जगन्नाथ नंदा
- ब्लॉक उपाध्यक्ष: पा. रामसिंह सैयाम
- कोषाध्यक्ष: पा. आनंद पुषाम
- मीडिया प्रभारी: पा. चैनसिंह धुर्वे
- सचिव: पा. राजू धुर्वे
बैठक का महत्व
यह बैठक ब्लॉक बिछिया में राष्ट्रीय क्रिश्चयन मोर्चा के प्रभाव को बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समानता, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सक्रियता के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
📰 मंडला में 14 वर्षीय किशोर की हत्या 😢
मंडला जिले में 14 वर्षीय किशोर की हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की
चुरिया गांव में अभिनव चिचाम (14) की हत्या से सनसनी। शादी समारोह से लापता अभिनव का शव खेत में मिला, सिर पर चोट के निशान। 🩸 पुलिस ने खून से सने पत्थर के साथ जांच शुरू की। 🚨 गांव में शोक, न्याय की मांग। पढ़ें पूरी खबर 👉 https://www.mandlanews.com/2025/04/14.html
#मंडला #क्राइम
अधिक स्थानीय समाचार और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट https://mandlanews.com पर जाएँ।