मंडला। जिले में रविवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिनभर में लगभग 1 मिमी वर्षा हुई।
शनिवार की तुलना में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में आई यह बदलाव स्थानीय निवासियों के लिए कुछ राहत भरा रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) भी बना हुआ है। इसी कारण आगामी दो दिनों के भीतर मंडला सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, वज्रपात (thunderstorm) और ओलावृष्टि (hailstorm) की संभावना जताई गई है।
पिछले सप्ताह के तापमान का आंकड़ा
-
22 अप्रैल: न्यूनतम 20.0°C, अधिकतम 43.0°C
-
23 अप्रैल: न्यूनतम 19.3°C, अधिकतम 43.2°C
-
24 अप्रैल: न्यूनतम 18.0°C, अधिकतम 42.5°C
-
25 अप्रैल: न्यूनतम 18.4°C, अधिकतम 43.0°C
-
26 अप्रैल: न्यूनतम 21.5°C, अधिकतम 40.7°C
-
27 अप्रैल: न्यूनतम 21.8°C, अधिकतम 39.2°C
बीते सप्ताह में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है। 22 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था, वहीं अब यह घटकर 39.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
मंडला में आगे कैसा रहेगा मौसम?
विशेषज्ञों का कहना है कि मंडला जिले में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में और भी बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट का पालन करने की सलाह दी गई है।
मंडला जिला अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों और स्टाफ के बीच विवाद हो गया।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने घटना पर गंभीरता दिखाई और रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ें 👉https://www.mandlanews.com/2025/04/httpswww.mandlanews.commandla-district-hospital-death-dispute-collector-report.html
#MandlaNews #BreakingNews